फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में शामिल हए 144 रिक्रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
देश सेवा का संकल्प लेकर 144 रिक्रूट शनिवार को सेना में शामिल हुए। समीक्षा अधिकारी ने परेड का निरीक्षण कर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। शनिवार की परेड को शहीदों को समर्पित किया गया। शनिवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। जिस्म पर हरी वर्दी, लाल साफा बांधे जवानों के चेहरे दमक रहे थे। राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर बुलंद हौसले से 144 जवानों ने  परेड में हिस्सा लिया। परेड का निरीक्षण ट्रेनिंग बटालियन
विज्ञापन


के कर्नल नवदीप सिंह चीमा ने किया। जवानों को संबोधित करते हुए कर्नल चीमा ने कहा कि आज रेजीमेंट के लिए गौरवशाली दिन है। यह बच्चे देश का भविष्य हैं। जवान के जीवन में 34 हफ्तों के कडे़ प्रशिक्षण के बाद यह दिन आता है।  कर्नल चीमा ने परेड को शहीद मेजर मुकुंद वर्दराजन और सिपाही विक्रम सिंह को समर्पित किया। इस मौके पर ट्रेनिंग सूबेदार मेजर बृजपाल सिंह, जीएमपी हवलदार राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को कर्नल नवदीप सिंह चीमा ने पदक देकर सम्मानित किया। ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर अल्फा कंपनी के दीपक वर्मन, पीटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डेल्टा कंपनी के सोनू, टेक्टिक्स में अल्फा कंपनी के रजत चौहान, फायरिंग में इको ट्रेनिंग कंपनी के मोनू बेंसला और ओवर आल बेस्ट का मेडल ब्राबो कंपनी के सुमित सोलंकी को दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों को गौरव पदक
शनिवार को करियप्पा मैदान में हुए समारोह में सिपाही राहुल कुमार के पिता किसान वीरमपाल, मनोज कुमार के पिता लखन सिंह, रजत चौहान की माता माया देवी, सुमित सोलंकी के पिता सरोज सिंह, सुमित कुमार के पिता गजराज सिंह, रविंद्र सिंह के पिता महेंद्र सिंह और मोहम्मद शेर खां के पिता मोहम्मद इशाद और माता रूबी बेगम को कर्नल नवदीप सिंह चीमा ने पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें