फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट दो जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर विभागों से अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिलाधिकारी को निरीक्षण दौरान परीक्षा केंद्र से गैरहाजिर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट (अवर अभियंताओं ) के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने 20 फरवरी को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान केंद्रों का जायजा लिया था। उन्होंने चौधरी गजराज सिंह इंटर कालेज टिलियां व भारतीय विद्यालय इंटर कालेज महेश नगर मोहम्मदाबाद में निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान दोनों परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लोक निर्माण प्रांतीय खंड के अवर अभियंता वीरपाल व जलनिगम के अवर अभियंता अवध बिहारी पाठक अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दोनों स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवर अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें