फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अफसरों को मिला विशिष्ट सेवा मेडल

Sat, 28 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल आरजे नरोहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना दिवस पर राजपूत रेजीमेंट सेंटर के कर्नल आफ द रेजीमेंट लेफ्टीनेंट जनरल आरजे नोरोहा, लेफ्टीनेंट जनरल केएस सिंह को चीफ आफ आर्मी स्टाफ की ओर से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए गए हैं। एड्ज्यूटेंट मेजर अंकुश कश्यप ने बताया कि रेजीमेंट के कर्नल इंद्रप्रीत सिंह (तीन राजपूत) तथा कर्नल प्रत्यूष सिंह (पांच राजपूत) को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। सेना मेडल पाने वालों में मेजर केके बाजपेई (छह राजपूत), मेजर मुनेश गुर्जर (तीन राजपूत), लेफ्टीनेंट रंजीत सिंह (22 राजपूत) और लांस नायक नेतराम शामिल हैं। इनके अतिरिक्त सात अधिकारियों को आनरेरी कैप्टन, 23 को आनरेरी लेफ्टीनेंट का कमीशन प्राप्त हुआ है। एड्ज्यूटेंट ने बताया कि 14 व 15 फरवरी को होने वाले राजपूत रेजीमेंट सेंटर के समारोह में कर्नल आफ द रेजीमेंट सैनिकों को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिग्रेडियर टीसी मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें