फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेडीमेड दुकान में आग से एक लाख का कपड़ा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के लालगेट स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में रविवार रात आग लग गई। दुकान में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

दुकान थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गुदड़ी निवासी जावेद की है। जावेद ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे पड़ोसी सुनील ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर जावेद ने दुकान को आग की लपटों से घिरा पाया। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया पर वे नाकाम रहे। सीओ सिटी अभय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन

दुकान मालिक जावेद ने बताया कि दुकान में रखे सभी रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जल गए। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें