फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो रे मन गंगा जमुना के तीरे...

Sat, 20 Feb 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला रामनगरिया में शुक्रवार रात भजन सम्राट अनूप जलोटा ने चलो रे गंगा जमुना के तीरे...आदि भजन सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इससे पहले भजन सम्राट ने मां वाणी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक पांडाल में अनूप जलोटा ने जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहें कृष्ण कहो या राम... भजन सुनाया तो श्रोताओं ने वाहवाही की। उन्होंने मीरा के प्रभु गिरधर नागर और मन ही मन हर्षाओ मैली चादर भजन भी पेश किया।

जलोटा ने भजन के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति रस में डुबकी लगाने का संदेश दिया। वहीं भजन के माध्यम से लोगों का मनोरंजन कराया। अनूप जलोटा को सुनने के लिए दूरदराज से भारी संख्या में श्रोता आए थे। इस अवसर पर पुलिस कप्तान राजेशकृष्ण की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


वहीं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। उद्घाटन के मौके पर डा. सुबोध यादव, चंद्रपाल सिंह यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी जिला जज भूपेंद्र सहाय, एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी रामभवन चौरसिया, सेंटर कमांडडेंट ब्रिगेडियर कबिंद्र सिंह, कमांडडेंट कर्नल संदीप चौधरी और आरआरसी के कर्नल मंदीप राठौर सिविल व सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें