फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब खोजने गई पुलिस पर पथराव

Fri, 16 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गिहार बस्ती में छापेमारी के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ। हालांकि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। इससे गुस्साए पुलिसकर्मियों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


इस दौरान महिला सिपाहियों ने  एक युवती को पकड़ने की कोशिश की तो वहां मौजूद अन्य महिलाएँ उससे भिड़ गई। बाद में पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया है।

कच्ची शराब के कारोबार को बंद कराने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने गुरुवार को कमालगंज क्षेत्र की गिहार बस्ती में छापा मारने गई। इस दौरान बस्ती की महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने बलपूवर्क उन्हें खदेड़ दिया। आबकारी इंस्पेक्टर रमाशंकर ने बताया कि थाना पुलिस व महिला पुलिसबल के साथ छापेमारी करने गए थे।

टीम ने 2000 लीटर लहन बरामद कर नष्ट कर दिया। करीब 50 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम बाबा गिहार के घर पर छापा मारी।

यहां शराब बनाने के उपकरण मिलने पर उसे जब्त करने लगी। इस बीच बाबा गिहार की बेटी ने विरोध किया तो पुलिस को डंडा फटकारना पड़ा।

छापेमारी के दौरान पुलिस को खेतों में भट्ठियां मिलीं, जिसे पुलिस ने तोड़ दिया। एसओ यतेंद्र यादव ने बताया कि बाबा गिहार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी टीम ने पुलिस के साथ  डूंगरपुर तिराहे के पास छापेमारी कर सुरेश गिहार और करु निवासी तकीपुर को 10-10 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर लिया।

वहीं रानी पत्नी सुरेश शर्मा निवासी गजियांपुर को नगला स्वामी व संतोषपुर के बीच जंगल में सुंदर के खेत के पास शराब बनाने के उपकरण, पांच लीटर शराब और लहन समेत गिरफ्तार किया।

इसी तरह राम, रामरतन, ममता देवी पत्नी रामपाल और सुमन पत्नी विनोद कुमार निवासी हरसिंगपुर के घर में छापेमारी कर लहन, शराब व शराब बनानेे के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें