फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 50 फीसदी कार्डधारकों को ही दिया राशन, दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 50 फीसदी कार्डधारकों को राशन वितरण न करने के मामले में शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक ने दुकान सील कर दी। कोटेदार ने राशन के सत्यापन के लिए दुकान की चाबी नहीं दी। इससे सत्यापन नहीं हो सका।
विज्ञापन

राजेपुर क्षेत्र के चार गांवों के कोटेेदार सभी कार्डधारकों को राशन वितरण नहीं कर रहे हैं। इसकी ऑनलाइन पोर्टल पर हुई निगरानी में पोल खुलने के बाद विभाग सक्रिय हुआ। डीएसओ सुरेंंद्र यादव के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता, लिपिक राजीव कुमार के साथा गांव किराचन के कोटेदार के यहां जांच करने पहुंचीं। पिछले कई माह से 50 फीसदी कार्डधारकों को ही राशन बांटा जा रहा था।
पूर्ति निरीक्षक ने राशन के सत्यापन के लिए कोटेदार रमेश से दुकान खोलने के लिए कहा। इस पर कोटेदार ने कहा कि दुकान की चाबी नहीं मिल रही है। राशन का सत्यापन न हो पाने से नाराज पूर्ति निरीक्षक ने दुकान सील कर दी।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 व अनुबंधपत्र का उलंघन करने के मामले में ग्रामीणों के सामने राशन की दुकान सील की गई। कम वितरण करने वाली क्षेत्र की तीन अन्य दुकानों का भी सत्यापन किया जाएगा। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें