ऱ्शन कोटे की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी महिलाएं। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष महिला गुरुवार को ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गई। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कोटा चयन निरस्त कराने की मांग की।
गांव करीमगंज निवासी बजरंग महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रुचि दलित निर्बल असहाय उत्थान समिति के प्रांतीय सचिव रमन कुमार वाल्मीकि, ग्रामीण व महिलाओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। परिसर में धरना देकर बैठ गईं।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गांव का कोटा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसके बावजूद बीडीओ ने मुस्लिम अविवाहित महिला के नाम आवंटित कर दिया। उनके समूह के 20 सदस्यों में से पांच को षडयंत्र के तहत शामिल न कर मनमानी की गई।
उन्होंने बीडीओ व ग्राम पंचायत सचिव पर राजकीय नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। कहा उन्होंने विरोध किया तो विपक्षी धमकाने लगे। धरने पर दामिनी, विक्रम सिंह, जगदीश, सरिता, सरोज, अवनीश आदि बैठे।