फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छह साल की बच्ची के दुष्कर्मियों को 20 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छह साल की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो अदालत ने सोमवार को दो लोगों को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो)-01 मेराज अहमद ने दोनों पर 22-22 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 17 अप्रैल 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी छह वर्षीय पुत्री शौच के लिए 16 अप्रैल की शाम को खेत में गई थी। गांव रशीदपुर के रहने वाले विमलेश और अभय उसे उठाकर स्कूल के पास स्थित बगिया में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची डर के कारण रात में अपने माता-पिता को कुछ नहीं बता सकी। अगले दिन उसने मां को घटना की जानकारी दी। दोनों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने मामले को चुनावी रंजिश के चलते फर्जी तरीके से दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए निर्दोष बताया। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें