फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म के आरोपी को परिजनों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बहनोई की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की साली मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। ससुरालीजनों ने उसकी हालत देखकर घर से निकाल दिया। तभी से वह बहनोई के घर में रह रही थी। मंगलवार रात साली अचानक घर से बाहर निकल आई। गांव के एक युवक ने झोपड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के घर में नहीं मिलने पर बहनोई व परिजन बाहर खोजबीन करने आए। परिजनों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने बहनोई की तहरीर पर युवक नन्हेलाल उर्फ मंगू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला से दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें