फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंगपुर निवासी गौरव यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी चार वर्ष पहले जनपद कन्नौज थाना इंदरगढ़ गांव निकारिमपुर निवासी सलोनी (25) से शादी हुई थी। शादी के बाद गौरव पत्नी को दिल्ली लेकर चला गया था। उसके एक पुत्र जयकांत व एक बेटी कांता हुई। कु़छ दिनों पहले गौरव पत्नी सलोनी व बच्चों को घर लेकर आया। वह पत्नी व बच्चों को गांव में छोड़कर चला गया। पत्नी सलोनी ने दिल्ली में रहने का दबाव बनाया।
इस पर पति-पत्नी में लगातार विवाद चल रहा था। मंगलवार रात सलोनी ने कमरे के कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सलोनी को फंदे पर लटका देखकर पुत्र गौरव को सूचना दी। गौरव ने ससुर रामपाल को सलोनी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर बुधवार को पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। सलोनी की मौत पर मां रानी देवी, बहन मधु, शलवी, देवकी व भाई शिवम को रो-रो कर बुरा हाल था। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें