फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के एक मोहल्ले में किशोरी को घर बुलाकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय किशोरी शनिवार रात करीब 11 बजे अपने घर से शौच के लिए बाहर निकली। तभी वहां बाइक से राहुल उर्फ अजय नाम का युवक पहुंचा और कहा कि उसे गणेश मिश्रा ने अपने घर बुलाया है। इस पर किशोरी उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई। आरोपी के घर पर ले जाकर युवक ने किशोरी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे वह बदहवासी की हालत में हो गई। इसके बाद तीन युवकों ने उससे दुष्कर्म किया।
रात करीब 3 बजे राहुल उर्फ अजय उसे बाइक पर बैठाकर उसके घर छोड़ गया। नशा उतरने पर किशोरी ने पूरे मामले को अपनी मां को बताया। किशोरी के पिता दिल्ली में काम करते हैं। किशोरी अपने रिश्तेदारों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी गणेश मिश्रा निवासी मोहल्ला बगिया सोहनलाल, राहुल उर्फ अजय निवासी चीनी मिल के पास, रोहित फौजी पता अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें