फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में दो को उम्रकैद

Thu, 04 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विशेष अदालत एससीएसटी के न्यायाधीश मोहम्मद मतीन खां ने दुष्कर्म के मुकदमे के दो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दो-दो साल की अतिरिक्त सजा का आदेश दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला नरकसा अंबेडकर नगर निवासी सुआलाल और दिलेश उर्फ मुन्ना चार जुलाई 2012 को दो लड़कियों को बहला फुसला कर अपने घर बुला ले गए और दुष्कर्म किया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विवेचक ने जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


न्यायाधीश ने दोनों को उम्रकैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि मिलने पर 10-10 हजार रुपये पीड़ितों के पिता को दिए जाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें