फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को तालाब में डाला

Fri, 30 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती फिंगर प्रिंट टीम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 दूध लेने के लिए निकली युवती के साथ हमलावरों ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या करने के बाद शव तालाब में डालकर भाग गए। खोजबीन के दौरान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर एएसपी समेत फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन



थाना नवाबगंज के गांव बलीपुर निवासी गजराज सिंह यादव का गांव में ही नलकूल लगा है। यहां पर उनके जानवर बंधते हैं। गुरुवार सुबह गजराज सिंह की बेटी सुमनलता (21) दूध लेने के लिए नलकूप के लिए घर से गई थी लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। इसके बाद पिता घर पहुंचा तो बेटी के नलकूप पर जाने की बात सामने आई।

इसके बाद पिता यहां से गेंहू के बीज लेकर नलकूप पर पहुंचा। बेटी के न आने पर उसकी खोजबीन की गई। पूरे दिन उसकी खोजबीन होती रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दरोगा यशपाल गौतम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और पिता की तहरीर पर युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


इधर, परिजनों को पता चला कि गांव के ही कश्मीर सिंह के सरसों के खेत की ओर से चीख की आवाज सुनाई दी थी। इस पर परिवार और गांव के लोग खेत में जाकर खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान खेत में सुमनलता की जूती पड़ी मिली। इसके साथ ही कुछ दूरी पर दुपट्टा पड़ा था। खेत में पैरों के निशान भी थे।

खोजबीन के दौरान थाना मेरापुर के गांव खलवारा स्थित प्रेमवती इंटर कालेज के पास तालाब में युवती का आधा शरीर सूखे में और आधा शरीर पानी में पड़ा था। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर नवाबगंज प्रभारी अशोकधर पांडेय मौके पर पहुंचे। एसओ ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। एएसपी अशोक कुमार भी आ गए।

युवती के शरीर पर केवल कुर्ती थी। पुलिस शव को वहां से निकालकर थाने ले आई। परिजनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने की बात कही। इसके साथ ही मामले की तहरीर पिता ने दी है। एएसपी ने घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें