बुधवार को कचहरी में रैंडम चेकिंग होने से हड़कंप मच गया। आने और जाने वाले लोगों के साथ वाहनों की पुलिस ने तलाशी ली। एसपी और एएसपी ने डॉग स्क्वायड के साथ हर जगह जांच पड़ताल की। इसके बाद सभी लोग चले गए।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुष्ण बुधवार को कचहरी खुलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह व पुलिस बल और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। हर तरफ पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। एसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने बाइक व साइकिल में टंगे झोलों की तलाशी ली
। महिला पुलिस ने कचहरी आई महिलाओं को तलाशी लेने के बाद पूछताछ की। सीजेएम अनुतोष शर्मा भी पुलिस अधीक्षक के साथ उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट और दीवानी न्यायालय गेट से आने वाले लोगों को तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने बताया कि दीवानी न्यायालय की सुरक्षा को लेकर रैंडम चेकिंग की गई थी। इस चेकिंग मेें बाइकों में लगे झोले और आने वाले लोगों की तलाशी ली गई थी।