फर्रुखाबाद। 12वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में प्रतिभागियों ने सोमवार को रैंप पर कैटवॉक कर जलवा बिखेरा। कोलकाता की मेहुली सरकार मिस ग्रांड इंडिया, अजमेर की कनु पाराशर मिस प्रिटी इंडिया और नीलकमल मिश्रा को मिस यूपी चुना गया। अभिमन्यु अवस्थी मिस्टर फर्रुखाबाद और अदिति वर्मा ने मिस फर्रुखाबाद का ताज पहना। निर्णायक मंडल ने आईक्यू और परिधानों के आधार पर स्कोर दिए।
सोमवार को रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में फर्रुखाबाद युवा महोत्सव का मॉडलिंग प्रतियोगिता से आगाज हुआ। मॉडलिंग में नीलम राजपूत, अंबर, अमन विक्रम, मुजम्मिल खान, आकाश शर्मा, सुजीत पाठक, सूरज शुक्ल, शिवांगी त्रिपाठी, काजोल बाथम, दीपक सक्सेना, हसन सिद्दीकी, अभिमन्यु अवस्थी, पारस दुबे और विशाल राज ने कैटवाक किया।
इसके अलावा मिस्टर एवं मिस फर्रुखाबाद, यूपी, मिस प्रिटी इंडिया, मिस मॉडल इंडिया, मिस ग्रांड इंडिया, मिस ग्रांड मॉडल में कोलकाता की मेहुली सरकार, शाहजहांपुर की समीक्षा मिश्रा, कानपुर की नैंसी यादव, लखीमपुर खीरी की शिखा, मेरठ की बुलबुल, लखनऊ की देवांशी, इटावा की ईशा, फर्रुखाबाद की अदिति वर्मा, स्वाती भारद्वाज, सृष्टि दीक्षित, लखनऊ की ऋचा तिवारी, काजोल बाथम और नीरू यादव आदि ने प्रतिभाग किया।
निर्णायक मंडल में शामिल डा. जितेंद्र कटियार, मोहम्मद रफी, डा. आस्था अग्रवाल और मंजू मिश्रा ने ड्रेस के 40, कैटवॉक के 30, पर्सनालिटी के 20, बौद्धिक क्षमता के 10 अंक प्रतिभागियों को दिए। इस अवसर पर सपा नेता डा. सुबोध यादव, प्रतीक गर्ग, डा. सुरेंद्र सोमवंशी, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, डा. सुरेंद्र सोमवंशी, आलोक मिश्र, संजीव मिश्रा, पुष्पेंद्र यादव, डा. कृष्णकांत अक्षर, डा. सिद्धांत यादव और डा. मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।