कासगंज-बरेली ट्रैक चालू होने की खबर जिले वासियों के लिए खुशी और उदासी
दोनों लेकर आई है। कासगंज-बरेली ट्रैक चालू होने से एक ओर जहां इस रूट पर
ट्रेनें बढ़ने की संभावना है वहीं रामनगर से वाया कानपुर-फर्रुखाबाद होकर
जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन रामनगर-बांद्रा ट्रेन का रूट भी बदल सकता है। नए
रूट के अनुसार यह ट्रेन रामनगर वाया कासगंज से होकर बांद्रा जाएगी। अगर
ऐसा हुआ तो शहरवासियों को इस साप्ताहिक ट्रेन का लाभ नहीं मिल सकेगा।
कासगंज-बरेली
ट्रैक ब्राडगेज बनाए जाने के चलते करीब डेढ़ साल से बंद है। सीआरएस के
निरीक्षण को लेकर भी कई बार पेंच फंसा। हालांकि इस बार फाइनल हो गया है कि 1
जून से सीआरएस कासगंज-बरेली ट्रैक का निरीक्षण कर इस रूट पर ट्रेनों के
संचालन को हरी झंडी दे देंगे। इस ट्रैक के चालू होने से जहां जिले वासियों
को लाभ भी होगा। वहीं नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार 9
जून से कासगंज-बरेली ट्रैक पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें बढ़ाई जा सकती है।
वहीं साप्ताहिक रामनगर-
बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन का रूट भी बदल सकता है। अगर
ऐसा हुआ तो यह ट्रेन फर्रुखाबाद से होकर नहीं गुजरेगी। अभी तक
रामनगर-बांद्रा ट्रेन हर शनिवार को शाम रामनगर वाया कानपुर होते हुए
फर्रुखाबाद से गुजरती थी। बरेली ट्रैक के चालू होते ही ट्रेन का रूट बदलकर
रामनगर वाया कासगंज कर दिया जाएगा। अभी रामनगर-बांद्रा ट्रेन कानपुर वाया
फर्रुखाबाद से कासगंज
होते हुए बांद्रा जाती है। रूट बदलने पर यह ट्रेन
रामनगर वाया कासगंज से होते हुए बांद्रा जाएगी। सूत्रों के अनुसार जुलाई
में इस ट्रेन का रूट बदल सकता है। अगर ऐसा होता है तो जिले वासियों को इस
ट्रेन की सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा। ये बात अलग है कि इस रूट के चालू
होने से लोगों को बरेली की तरफ यात्रा करने के लिए अधिक ट्रेनें उपलब्ध
होंगी।