फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश पूजन के साथ रामलीला शुरू

विज्ञापन
सीपी ग्राउंड में स्वरूपों का पूजन करते उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गणेश पूजन के साथ रामलीला शुरू
विज्ञापन

कायमगंज। नगर में हर साल कराई जाने वाली रामलीला की परंपरा कोविड-19 महामारी के दौरान भी नहीं टूटी। शनिवार रात मंच पर प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी महाराज का पूजन करके रामलीला महोत्सव शुरू किया गया। हर वर्ष की तरह इस साल भी नगर के सीपी ग्राउंड में वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों ने शनिवार रात श्रीरामलीला शुरू की।
विज्ञापन

अध्यक्ष समाजसेवी चंद्रप्रकाश अग्रवाल उर्फ पिक्को बाबू ने गणेश जी का पूजन किया। कलाकारों ने नारद मोह लीला का मंचन किया। इस दौरान अवधेश, विवेक शर्मा, मोहक स्वरूप शर्मा, सोनू शर्मा, चेयरमैन सुनील चक, उद्योगपति लक्ष्मी नारायन अग्रवाल, रामप्रकाश कल्लू यादव, अनुपम अग्रवाल, मनोज कौशल, पवन गुप्ता, संजय बंसल, संजय गुप्ता, अमित सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें