फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गणेश पूजन के साथ कायमगंज में रामलीला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सीपी ग्राउंड जटवारा में मंगलवार देर रात गणेश पूजन और आरती के साथ वार्षिक रामलीला का शुभारंभ हुआ। श्रीरामलीला समिति के मुख्य सहयोगी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर आयोजन की शुरुआत की। इस बार वृंदावन के अवधेश शर्मा की रासलीला मंडल के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। प्रतिदिन रात 9:30 बजे से मध्यरात्रि तक मंचन होगा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष सत्य प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 12 अक्तूबर को शिवाला मंदिर से राम बरात निकाली जाएगी। यह कस्बा के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीपी ग्राउंड पहुंचेगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 20 अक्तूबर को मंडी समिति परिसर में रावण दहन होगा। 21 को पुरानी गल्ला मंडी में भरत मिलाप और सीपी सभागार में कवि सम्मेलन होगा। इसके बाद भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन होगा। शुभारंभ के दौरान रामप्रकाश कल्लू यादव, मनोज कौशल, संजय बंसल, पवन गुप्ता, प्रहलाद नारायण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, दीपक राज अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

जय श्रीराम के जयकारों संग निकली गोमाता यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। श्री रामलीला महोत्सव के तहत बुधवार को गो माता यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। गुमटी महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए लंका मैदान पहुंची। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गोमाता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। बच्चों और युवाओं में भी यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष श्याम मिश्रा, महामंत्री विनीत रस्तोगी और कोषाध्यक्ष आलोक भारद्वाज समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

=======

शिव बरात में नाचे भूत-प्रेत, लगे हर-हर महादेव के जयकारे
कंपिल। श्री रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार रात रामलीला मैदान से भगवान शिव की बरात निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई बरात में डीजे की धुन पर शिवभक्त नृत्य करते हुए आगे बढ़े। भूत-प्रेत, नंदी और राधा-कृष्ण समेत आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शिव अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाकर खूब तालियां बटोरीं।
बरात पट्टी मदारी शहरी, पट्टी मदारी देहात, मुख्य चौराहा और गंगा रोड होते हुए रामेश्वरनाथ व कालेश्वरनाथ मंदिर मार्ग से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। पूरे नगर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगते रहे। नगर भ्रमण के बाद बरात रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पहले पौराणिक तीर्थ नगरी कंपिल में मंगलवार रात श्रीराम के जयघोष के बीच रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों की सीख मिलती है। रात करीब नौ बजे बहोरन दुबे, पुखराज डागा, नरेश पालीवाल, रामानंद मिश्रा, ब्रह्मदत्त पाठक, रामराखे गुप्ता और प्रेमचंद्र शाक्य ने पर्दा उठाकर रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। इसके बाद कलाकारों ने रामलीला का मंचन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें