फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में आतिशबाजी, शमसाबाद में निकली प्रभातफेरी

विज्ञापन
शमसाबाद स्थित चौमुखी महादेव मंदिर में पूजा अर्चन करते पूर्व चेयरमैन व भाजपा जिलाध्यक्ष।संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर भूमि पूजन और शिलान्यास का जश्न गुरुवार को भी जारी रहा। कहीं आतिशबाजी तो कहीं प्रभातफेरी निकालकर एक दूसरे को बधाई दी गई।
विज्ञापन

नवाबगंज में रामभक्तों ने मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर खीर और मिठाई बांटी। मुख्य बाजार में शिवम राठौर ने घर के बाहर श्रीराम की फोटो रखकर आरती उतार कर प्रसाद बांटा गया। अनुपम गुप्ता, कल्याण सिंह शाक्य आदि ने खीर खिलाई। थाने के सामने हनुमान मंदिर के पुजारी रामजी ने 51 किलो लड्डू का भोग लगाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, नीरज महाजन, आदेश राठौर, मोहित भारद्वाज, विकास, विनीत भारद्वाज, प्रमोद मिश्रा, महावीर राठौर, पंकज भारद्वाज आदि ने नगर का भ्रमण कर द्वार-द्वार लोगों का मुंह मीठा कराया।
उधर शहर के पांचाल घाट पर बुुधवार देर शाम को कैलाश सेवा समिति की ओर से आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला ने गंगा की आरती की। मोहल्ला हाथीखाना में संजीव बाजपेई ने बैंडबाजे बजवाए और दीप जलवाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार ने अपने गांव रमपुरा राजन नगला में मंदिर पर 1111 दीपक जलाकर भगवान राम की आरती की। हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार चौमुखी महादेव पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने हवन-पूजन कर चौराहे तक प्रभातफेरी निकाली। रामभक्त जयश्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे। पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का राम दरबार व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। मंदिर पर 2100 दीपक जलाए और मार्गों पर 1100 भगवा ध्वज लगाए गए।
इस मौके पर विनोद सक्सेना, सुनील रावत, कुंवरजीत, आनंद प्रकाश चौबे, आलोक भारद्वाज, कृष्णकांत, राम लखन, श्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

पांचालघाट पर गंगा जी की आरती करते आचार्य प्रदीप नारायन शुक्ला व मौजूद अन्य। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें