नवनिर्वाचित सभापति रमेश यादव का स्वागत करते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज। विधानसभा के नवनिर्वाचित सभापति रमेश यादव का सपाइयों ने हजियांपुर चौराहा पर स्वागत किया। सलोवा के प्रदेश सदस्य प्रदीप यादव दीपू ने रमेश यादव को पगड़ी पहनाई और तलवार भेंट की। सभापति ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2017 में जुटने को कहा। इस अवसर पर प्रदीप यादव टीटू, सुरेंद्र सिंह गौर, पीयूष यादव, जितेंद्र सिंह यादव, विजेंद्र सिंह यादव, प्रदीप शर्मा और संजू यादव आदि मौजूद रहे।