फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में

Mon, 08 Jun 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में है, लेकिन उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद इस पर अमल होगा। यह बात भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने शहर में मीडिया से कही।  उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण भाजपा के एजेंडे में है। उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद इस पर अमल किया जाएगा।  पार्टी अल्पसंख्यकों को आहत करने का कोई कार्य नहीं कर रही है। आरएसएस प्रमुख की सुरक्षा में बढ़ोत्तरी के सवाल पर कहा कि सुरक्षा बढ़ाने का मामला 2013 से चल रहा है।
विज्ञापन


कहा कि सपा की प्रदेश सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।  प्रदेश में पुलिस पिटाई के 622 मामले हो चुके हैं। पिटने वालों के खिलाफ मामले दर्ज हो रहे हैं।  पीटने वाले गुंडे थानों में बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहे हैं। कहा कि  सपा सरकार वर्तमान वर्ष को किसानों का वर्ष बता रही है, लेकिन किसानों के हितों में कोई कार्य नहीं किया गया है। प्रदेश में 25 से 35 प्रतिशत नलकूप खराब हैं।  बिजली की दशा दयनीय है। शासनादेश के मुताबिक 72 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर को बदला जाना चाहिए। ऐसा कहीं

नहीं हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में 16500 के सापेक्ष 13 हजार चिकित्सकों की ही तैनाती है।  अतिवृष्टि के कारण किसानों के  नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र ने बजट डेढ़ गुना कर दिया है। सपा सरकार ने अपने हिस्से का रुपया किसानों को नहीं दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, ज्ञानेश गौड़, दिलीप भारद्वाज, प्रभात अवस्थी, वीरेंद्र कठेरिया, रूपेश गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें