फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के सभी गेट, बाहरी परिसर हुआ सैनिटाइज

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में गेट को सैनिटाइज करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के सभी गेटों और परिसर को पालिका की बड़ी मशीन से सैनिटाइज किया गया। करीब दो घंटे तक बड़ी प्रेशर मशीन से काम हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की मशीन दोपहर 12 बजे लोहिया अस्पताल पहुंची। मुख्य गेट से अंदर के परिसर, पार्कों को सैनिटाइज किया। इसके बाद इमरजेंसी, ओपीडी, दवा वितरण, महिला अस्पताल, प्रशासनिक भवन, महिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष और आइसोलेशन वार्ड का गेट तथा अंदर तक प्रेशर से सैनिटाइज किया गया।
पालिका कर्मियों ने अस्पताल में बाहरी लोगों के आने-जाने से संक्रमण की आशंका को देखते हुए बाहर खड़े सभी वाहनों को भी सैनिटाइज किया। करीब दो घंटे तक मशीन ने अस्पताल परिसर में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें