फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिव मंदिर के गेट पर लगा राम दरबार का टाइल्स टूटा, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाबरपुर स्थित शिव मंदिर गेट पर लगा रामदरबार का टाइल्स शनिवार रात संदिग्ध हालात में टूट गया। रविवार भोर में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की पहल पर हिंदू-मुस्लिमों ने एकत्रित होकर मंदिर में सफाई की। नए टाइल्स लगवाए गए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव बाबरपुर में शिव मंदिर के गेट के एक पिलर पर भगवान शंकर और दूसरे पर राम दरबार का टाइल्स लगा था। रविवार सुबह गांव के दिनेश सिंह ने राम दरबार का टाइल्स टूटा देखा। इसकी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।
इंस्पेक्टर की पहल पर कुछ ही देर में गांव के कई संभ्रांत मुस्लिम और आसपास के मुस्लिम प्रधान पहुंच गए। उन्होंने हिंदुओं के साथ मिलकर मंदिर में सफाई अभियान चलाया। सभी ने सहयोग करके पेंट मंगवाकर मंदिर की रंगाई का काम भी किया। उसी स्थान पर नया राम दरबार का टाइल्स भी लगवा दिया गया। शाम तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि बाद में ग्रामीणों में किसी तरह का आक्रोश नहीं दिखा। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि रास्ते के मोड़ पर मंदिर बना है। हो सकता है कि रात में ट्रैक्टर आदि निकलने से उसकी रगड़ से टूट गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें