फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राजेपुर के मणि को अमेरिका में मिलेगा सम्मान

Wed, 24 May 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर निवासी शिक्षक के पुत्र को अमेरिका में होने वाली गार्डन रिसर्च कांफ्रेस में सम्मानित किया जाएगा। बायोमास टू बायोबेस्ड केमिकल्स एंड मैटेरियल्स शोध के लिए उन्हें अमेरिका से आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

उड़ान पंखों से नहीं हौसलों से होती है। यह कहावत राजेपुर निवासी शिक्षक संतोष गुुप्ता के पुत्र मणि गुप्ता पर फिट बैठ रही है। उन्होंने इंटरमीडिए तक की पढ़ाई राजेपुर से फर्रुखाबाद तक के विद्यालयों में की। पढ़ाई में वह शुरू से ही टॉपर रहे। 2015 में कानपुर यूनिवर्सिटी से बायो टेक्नॉलाजी से बीएससी की और यहीं लाइफ साइंस से एमएससी टॉप किया। होनहार प्रतिभा के चलते उन्हें पीएचडी के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च कोलकाता भेज दिया गया था। अब मणि गुप्ता के अमेरिका से आमंत्रणपत्र भेजा गया। 27 मई से दो जून तक अमेरिका के न्यूरी शहर में बायोमास टू बायोबेस्ड केमिकल्स एंड मैटेरियल्स शोध के लिए उन्हें कांफ्रेंस में सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि में परिवार में खुशी का महौल है। आने-जाने पर होने वाला खर्च एक लाख 30 हजार रुपये भी इंस्टीट्यूट की ओर दिया गया है। इससे पहले मणि गुप्ता पेरिस में जज बनकर जा चुके हैं। शिक्षक संतोष गुप्ता ने बताया बेटे की सफलता पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें