फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस का छापा, प्रेमी युगल को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चार दिन पहले शहर में रहने आए प्रेमी युवक को राजस्थान पुलिस साथ ले गई है। खुद को पति पत्नी बताकर किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाता पीर अली खां में रविवार सुबह करीब तीन बजे राजस्थान के धौलपुर जिले की पुलिस ने प्रेमी युगल की तलाश में दबिश मारी। सर्विलांस टीम को मोबाइल की लोकेेशन आरिफ के घर की मिली। बजरिया चौकी के हेड कांस्टेबल इंद्रपाल ने दरवाजा खुलवाया। तलाशी में युगल घर पर नहीं मिला।
सर्विलांस टीम ने फिर मोबाइल की लोकेशन देखी, तो पड़ोसी सुनील कश्यप के घर में लोकेशन मिली। सुनील के घर पर युगल मिल गया। सुनील ने बताया कि चार दिन युगल ने कमरा लिया था। उन्होंने खुद को पति पत्नी बताया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि राजस्थान के धौलपुर निवासी मुरारी घरों में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता है। उसने हाता पीर अली खां में मकान बनवा लिया है। उसी ने प्रेमी युगल को सुनील के घर में किराए पर कमरा दिलवाया था। मऊदरवाजा इंस्पेक्टर जेपी शर्मा और बजरिया चौकी प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने उसने संपर्क नहीं किया। हेड कांस्टेबल इंद्रपाल से संपर्क कर उन्हें साथ ले गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें