फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए रिंग में हुई मुक्कों की बरसात

Thu, 01 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिद्वंदी खिलाड़ी पर मुक्के बरसाती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोर लगाया। प्रतिद्वंदियों प जमकर मुक्क ों की बरसात की गई।
विज्ञापन



गुरुवार को फतेहगढ़ स्थित स्व: ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्टस स्टेडियम में राज्य स्तरीय 19वीं सब जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का उदघाटन डीएम प्रकाश बिंदु ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला कानपुर और अलीगढ़ मंडलों के खिलाड़ियों के बीच खेला गया।

48 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर मंडल की नेहा राजपूत ने अलीगझ़ की प्रांजली गौड़ को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। वहीं इसी भार वर्ग में बनारस की इशिका अग्रहरी ने सहारनपुर की कनिका चौधरी, लखनऊ की शिवानी भारती ने गोरखपुर की आंचल यादव को तथा इलाहाबाद की श्वेता राहुल्या ने मुरादाबाद मंडल की प्रगति को हराया।
विज्ञापन


51 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ मंडल की अनु सिंह ने मुरादाबाद की कनिका चौधरी को, इलाहाबाद की दिव्या भूषण ने कानपुर की प्रतिभा पाल को तथा झांसी की कृतिका त्रिवेदी ने अलीगझ़ मंडल की विनीता सारस्वत को हरा कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की हार की मुख्य वजह उनको स्तरीय प्रशिक्षण न मिलना है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है। डीएम ने कहा कि स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ एनपी पांडेय, क्रीडाधिकारी नवीन कुमार, बीएसए संदीप चौधरी, बसपा नेता उमर खां, अनिल श्रीवास्तव, संजय गर्ग, संजीव कटियार, प्रबल पाठक, कुलदीप यादव,  मनोरमा कनौजिया, कुंवर बहादुर सिंह, दुर्गा राजपूत, अश्वनी शर्मा, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उपेंद्र पांडेय, उमेश गुप्ता, अरुण शर्मा, शशि प्रकाश, संजय गुप्ता, मोहम्मद मुजफ्फर, अमर नारायण त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, अभय कुमार, मोहम्मद निसार खां, सोमेश दुबे ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें