फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेलवे के डिप्टी टीसीआई व सिपाहियों पर मारपीट व लूट का आरोप

Wed, 28 Jun 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टिकट चेकिंग के नाम पर डिप्टी टीसीआई व सिपाहियों सहित छह लोगों ने युवक से मारपीट कर मोबाइल व दो हजार रुपये लूट लिए। मारपीट में युवक का पैर टूट गया और आंख में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने सुनवाई न होने पर कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज में थाना सौरिख क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर निवासी प्रभात सिंह ने रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ टीसी कार्यायल में तैनात डिप्टी टीसीआई तिलक सिंह, जनपद इटावा थाना जसवंत नगर मोहल्ला भोगाताल निवासी जीआरपी चौकी फतेहगढ़ के सिपाही संजीव कुमार, दीवान नीरज, भोलेपुर निवासी अनुज यादव, हिमांशु गुप्ता, जनपद व थाना कासगंज निवासी प्रमोद कुमार के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है।
इसमें आरोप लगाया कि पुत्र अंकित दिल्ली में परीक्षा देने के लिए गया था। 17 अप्रैल को पुत्र कालिंदी ट्रेन से वापस आ रहा था। प्रभात व उसकी पत्नी पुत्र को रेलवे स्टेशन पर लेने गए। स्टेशन पर ट्रेन आई और पुत्र बोगी से उतरा। उसी दौरान तिलक सिंह ने पुत्र को रोककर टिकट मांगी। पुत्र मोबाइल के कवर में रखी टिकट निकालने लगा। तभी तिलक सिंह ने मोबाइल छीन लिया और वीडियो बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर सिपाही दीवान सहित सभी लोग आ गए और पुत्र अंकित को मारपीट करते हुए जीआरपी चौकी पर ले गए। वहां मारपीट कर पुत्र की जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए और उसका चालान कर दिया। 24 अप्रैल को पुत्र की जमानत करवाई। मेडिकल रिपोर्ट में पुत्र का पैर टूटा मिला और उसकी आंख में गंभीर चोट आई। उसका कानपुर में इलाज करवाया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने इस मामले में जीआरपी एसओ से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें