फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट

Wed, 28 Jun 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। किशोरी को खेत में खींचकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। दूसरे युवक ने उसका वीडियो बना लिया। जानकारी पर परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचकर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर खून पड़ा मिला। टीम ने उसके नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) रविवार की शाम को खेत में शौच करने गई थी। गांव के प्रभाकर राजपूत व हरेंद्र ने किशोरी को पकड़ लिया और पास के खेत में खींचकर ले गए। वहां प्रभाकर राजपूत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और हरवेंद्र ने वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी ने सोमवार की शाम को परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने मंगलवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं पुलिस लाइन से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में घटना स्थल पर टीम को खून पड़ा मिला। टीम ने खून के नमूने एकत्र कर अन्य साक्ष्य जुटाए। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें