फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 25 हजार के इनामी सपा नेता चन्नू की तलाश में मारी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 25 हजार के इनामी सपा नेता चन्नू यादव की तलाश में पुलिस ने लोको कालोनी सहित कई अन्य स्थानों पर दबिश मारी। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के तत्कालीन कोतवाल हरिश्याम सिंह ने लोको कालोनी निवासी सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू यादव व उनके छोटे भाई देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि सपा नेता लोगों को पकड़कर उनसे रंगदारी मांगते और मारपीट कर जान माल की धमकी देते थे। पुलिस ने दूसरे दिन ही देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जग्गू की गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत भी मंजूर हो गई है।
वहीं योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू पुलिस की पकड़ से दूर चले गए थे। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सपा नेता चन्नू यादव 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। उसके बाद से पुलिस की कई टीमें सपा नेता की तलाश कर रही थी। बुधवार को कोतवाल आमोद सिंह ने फोर्स के साथ लोको कालोनी के कई मकानों में सपा नेता की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर आमोद सिंह ने बताया इनामी सपा नेता की तलाश में दबिश दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें