फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः पान मसाला डीलर के घर पुलिस व एसओजी ने मारी दबिश, 51 पेटी बरामद

विज्ञापन
कायमगंज में फ्लू कैंप में पीपीई किट का डेमो दिखाते डॉ. जितेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में पान मसाला डीलर के घर पुलिस व एसओजी ने गुरुवार को दबिश देकर 51 पेटी बरामद की हैं। डीलर के पकड़े जाने के बाद उसके घर पर व्यापारियों व मोहल्ले के लोगों का जमावाड़ा लग गया। पुलिस डीलर को पकड़कर कोतवाली ले आई। डीलर ने बुधवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मसाला बेचने की अनुमति के साथ पुलिस से परेशान न करने की गुहार लगाई थी। डीएम ने एसपी को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

मोहल्ला रस्तोगी निवासी रवीश रस्तोगी कई पान मसाला कंपनियों के अधिकृत डीलर हैं। लॉकडाउन में पूरे जिले में पान मसाला की तीन गुने दामों में बिक्री हो रही है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने की बजाय गुटका बेचने वालों की सुरागरसी में जुटी है। एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम व शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने पान मसाला के डीलर रवीश के घर पर दबिश दी।
घर से 51 पेटी अलग-अलग ब्रांड के गुटके बरामद हुए। शहर के बड़े डीलर के पकड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी व मोहल्ले के लोग उनके घर पर एकत्र हो गए। लोग सामाजिक दूरी का पालन भूल गए। पुलिस डीलर को पकड़कर कोतवाली ले आई है। डीलर रवीश ने बताया कि उन्होंने बिक्री खुलने के बाद माल मंगाया था। 11 मई को माल आया है। बुधवार को गुटका बिक्री के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर डीएम ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें