फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में चल रहे फर्जी मेडिकल स्टोर पर छापा, दवाएं जब्त

Tue, 06 Mar 2018 11:18 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
.सदर कोतवाली में दवाओं की सूची बनाते टीम के सदस्य - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर के मसेनी चौराहे पर स्थित श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में चल रहे मेडिकल स्टोर पर मंगलवार को कानपुर की औषधि निरीक्षक की तीन सदस्यीय टीम ने छापा मारा। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस न होने पर नर्सिंग होम संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल स्टोर से करीब 50 हजार रुपयों की दवाएं जब्त की गई।  चार संदिग्ध दवाओं का नमूना लिया है। जिसको प्रयोगशाला में जांच को भेजा जाएगा। औषधि निरीक्षक ने संचालक के रिश्तेदार मेडिकल संचालक शिक्षामित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन


थाना कमालगंज के गांव धारा नगला निवासी सुरेंद्र सिंह कुशवाहा का शहर कोतवाली के मसेनी के पास श्रीकृष्णा हॉस्पिटल है। इस अस्पताल में बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर काफी समय से चल रहा था। इसकी सहायक औषधि आयुक्त कानपुर मंडल शशिमोहन गुप्ता से शिकायत की गई थी। आयुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेकर तीन सदस्यों की एक टीम गठित की। इस टीम में कानपुर देहात के औषधि निरीक्षक गौरव लोधी, कन्नौज के औषधि निरीक्षक अनिल आनंद, औरैया और जिला इटावा के औषधि निरीक्षक सुनील रावत शामिल किया गया। आयुक्त के आदेश पर टीम के सदस्य मंगलवार को जिले में आए और जिलाधिकारी से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम से मुलाकात न होने पर टीम के सदस्यों ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की और मामले की जानकारी देकर पुलिस बल दिलाए जाने की मांग की।

एडीएम ने शहर कोतवाल संजीव राठौर को फोर्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टीम के सदस्यों ने फोर्स के साथ नर्सिंग होम श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में चल रहे मेडिकल स्टोर में छापा मारा। इससे नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया। टीम के सदस्यों ने मेडिकल स्टोर की सभी दवाओं को कब्जे में ले लिया। टीम के सदस्यों ने नर्सिंग होम संचालक संचालक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा और उनके रिश्तेदार शिक्षामित्र कन्हैयालाल को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। मेडिकल स्टोर की दवाओ को चेक किया गया। चार दवाएं संदिग्ध होने पर टीम ने उनका नमूना लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि इन नमूनों को प्रयोगशाला लखनऊ जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में दवाओं की सूची तैयारी की गई। बताया गया कि जो दवा जब्त की गई है, उसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। औषधि निरीक्षक अनिल आनंद ने नर्सिंग होम संचालक सुरेंद्र सिंह के रिश्तेदार कन्हैयालाल (शिक्षामित्र) के खिलाफ बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाए जाने की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। नर्सिंग होम संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में नर्सिंग होम में हीं रहते है। यह नर्सिंग होम करीब दो साल से चल रहा है। इसमें डा. अमित कटियार बैठते है।

इंसेट
छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में मचा हड़कंप
फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहा के आसपास कई नर्सिंग होम संचालक है। इनमें अधिकांश नर्सिंग होम में खुद के मेडिकल स्टोर चल रहे है। मंगलवार को आयुक्त की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम के श्रीकृष्णा हास्पिटल के मेडिकल स्टोर में छापेमारी किए जाने से फर्जी तरीके से चला रहे मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। मेडिकल स्टोरों में ताला मार कर संचालक भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें