फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिया जी को ब्याहने चले रघुराई

Wed, 24 Sep 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-36, मुख्यमार्गों से निकलती राम राम बरात में शामिल भगवान शंकर जी की झांकी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देवी सीता जी को ब्याहने के लिए रघुनंदन चले तो बराती बने शहरी उनकी एक झलक पाने के लिए लालायित दिखे। शहर के मुख्यमार्गों से भगवान राम जी की बरात धूमधाम से निकली।
विज्ञापन

बरात देखने के लिए मुख्यमार्गों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। बरात में शामिल एक से बढ़कर एक झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं। मंगलवार देर शाम रेलवे रोड से राम बरात प्रारंभ हुई। उसके पीछे भगवान गणेश जी की झांकी चल रही थी।
श्री रामलीला मंडल के निर्देशक विजय दुबे मटरलाल दुबे ने राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती उतारकर उन्हें रथ पर विराजमान किया। आकर्षक रोशनी और फूलों से सुसज्जित रथ पर सवार रघुराई की छटा देखते ही बन रही थी। बैंड-बाजों के साथ बरात लिंजीगंज स्थित जनकपुरी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

बरात देखने के लिए रेलवे रोड, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय और मन्नीगंज आदि बाजारों में दुकानों व मकानों की पटिया और छतों पर लोग मौजूद रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर राम बरात का स्वागत किया गया।
काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष लालजी टंडन, मंत्री दीपक सक्सेना, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, गौरव अग्रवाल, विवेक मिश्र, अशोक मिश्र, अनुभव सारस्वत, संजय गर्ग, धीरेंद्र सारस्वत व राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो-36, मुख्यमार्गों से निकलती राम राम बरात में शामिल भगवान शंकर जी की झांकी।

फोटो-36, मुख्यमार्गों से निकलती राम राम बरात में शामिल भगवान शंकर जी की झांकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें