फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी राधे कृपा करो पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 14 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
राधारानी की आरती उतारते मुरलीधर मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के पहले वार्षिकोत्सव में भक्ति रस की बयार बही। श्रद्धालुओं ने राधा रानी को झूला झुलाकर मंगल गीत गाए।
विज्ञापन


रविवार को वार्षिकोत्सव पर राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युगल सरकार की जल बिहार झांकी को भव्यता से सजाया गया। युगल सरकार की नयनाभिराम झांकी को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। गाजियाबाद, लुधियाना, अमृतसर, बरेली मंडलों से आए संगीताचार्यों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। हरे राम, हरे राम, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण के जाप ने समां बांध दिया। मुरलीधर मल्होत्रा ने हिंदोला के भजनों की अमृत वर्षा प्रारंभ की तो सभी श्रद्धालु उसमें भीगने को आतुर हो गए। श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर रास किया।
विज्ञापन


बांसुरी, ढोलक, मंजीरा की धुन पर पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु किशोरी राधे कृपा करो, झूलें श्याम और श्याम जू,  इन चरनन बिन कछु न सुहाय, मोहे लागी लगन गुरु चरनन की भजनों पर झूमते रहे। वार्षिकोत्सव के दूसरे सत्र में रस्तोगी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अश्वनी ग्रोवर, सुनील मलिक, युधिष्ठर मलिक, अशोक गर्ग, चिन्मय गोस्वामी, विनोद अग्रवाल, गौरव मित्तल, अंकुर अग्रवाल, सचिन बंसल, अनुराग अग्रवाल, रामकुमार मल्होत्रा, अंकित टंडन, सौरभ मित्तल, दिलाशाराम, भारत सिंह, महेश वर्मा, सुनील वर्मा, समीर मेहरोत्रा, सुरेंद्र सफ्फड़, कृष्णमोहन रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, डा. मनोज मेहरोत्रा, गोपाल टंडन व मीडिया प्रभारी अंजुम दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें