फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री धाम में अव्यवस्था पर सामुदायिक किचिन का स्थान बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के शिवाला भवन स्थित गायत्री धाम में चल रहे सामुदायिक किचन में अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम के निर्देश पर स्थान बदल दिया गया है। अब जरूरतमंदों को नगरपालिका में भोजन कराया जाएगा। एसडीएम अमित आसेरी ने नगरपालिका में फीता काटकर सामुदायिक किचन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में नगर के गायत्री धाम में सामुदायिक किचन की शुरुआत की गई थी। इसी में जनता किचिन भी चल रहा था। वहां कुछ समाजसेवी भी पहुंच रहे थे। इससे यह मैसेज था कि मदद संस्थाएं ही दे रही हैं। इस बीच डीएम मानवेंद्र सिंह ने दो बार अचानक दौरा किया।
पिछले बार डीएम ने देखा कि गेट पर घुसते ही कुछ गरीब लोग जमीन पर बैठे भोजन कर रहे हैं। डीएम ने इस पर एतराज भी किया। इसलिए सामुदायिक किचिन का स्थान भी बदल दिया गया। शनिवार को एसडीएम ने फीता काटकर इसका शुभारंभ कर दिया। चेयरमैन व ईओ सीमा तोमर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

ईओ ने बताया 12 बजे दो बजे तक दाल, चावल, सब्जी, रोटी, अचार, सलाद दी जाएगी। शाम को 6 बजे से 8 बजे तक रोटी सब्जी बनेगी। सप्ताह में दो दिन पूड़ी सब्जी बनेगी। एसडीएम अमित आसेरी ने बताया कि जनता किचिन व सामुदायिक किचिन एक साथ होने से अव्यवस्था हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें