मोहम्मदाबाद। झोलाछाप के गलत इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर एक महिला की मौत हो गई। पीड़ित पति ने मुख्यमंत्री व सीएमओ को पत्र भेजकर झोलाछाप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मोहम्मदाबाद थाने के गांव बड़ा कछपुरा निवासी राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री व सीएमओ को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि उनकी पत्नी सुषमा को बुखार आया था। नौ अगस्त को मदनपुर में क्लीनिक चला रहे मैनपुरी के कुरावली थाने के एक गांव निवासी झोलाछाप को दिखाया। उन्होंने वहीं की लैब से जांच कराई। जांच में 1.15 लाख प्लेटलेट्स निकली। डॉक्टर ने एक ग्लूकोज बोतल लगाकर घर भेज दिया। 12 अगस्त को उसी डॉक्टर ने दोबारा जांच कराई, मगर कोई कमी नही बताई। हालत बिगड़ती गई, तो वह 17 अगस्त को लोहिया अस्पताल ले गए। जहां 20 मिनट बाद ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। झोलाछाप ने इलाज में घोर लापरवाही की है। उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।