फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी मिली। अन्य व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त थीं। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का उन्होंने वेतन रोकने के निर्देश दिए।
फतेहगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड का मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया को बिजली फिटिंग उखड़ी, पर्दे गंद व परिसर में भी गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताकर सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं अनुुपस्थित मिले लिपिक संजीव मिश्रा, आशीष कुमार प्रथम व द्वितीय, गौरव कुमार का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ अवर अभियंता सहित सभी कक्षों की 15 दिन में व्यवस्थाएं ठीक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने फाइलों का रखरखाव सही करने, निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण करने, गार्ड फाइल की पेजिंग कराने के निर्देश दिए।