फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतीनगर में जलभराव पर लगाया जाम

Mon, 19 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से परेशान मोहल्ले वालों ने कादरीगेट के पास जाम लगा कर नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर एक घंटा बाद जाम खुलवाया। मोहल्ला शांतीनगर में पानी का निकास नहीं है। इससे यहां कई दिन से जलभराव है। इससे मोहल्ले वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की दोपहर मोहल्ले की सुशीला, रजनी,
विज्ञापन


पुष्पा देवी, सुनीता, शीला देवी,  रीता देवी, नीता, दिनेश, रामजी, पंचम, रामलाल, गुड्डू, अशोक कुमार आदि ने  मोहल्ले के  तिराहा पर जाम लगा दिया। यह नगरपालिका मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। मोहल्ले वालों का कहना था कि शांतीनगर मोहल्ले के पीछे मोहल्ला पजाबा है। काफी समय पहले मोहल्ले में तालाब था। सारा पानी उसी में जाता था। अब यहां मकान बन गए हैं। नाली बंद कर दिए जाने से पानी नहीं निकल पा रहा है।

इसकी शिकायत तहसील दिवस में की गई थी। इसके बाद यहां से पानी निकलवा  दिया गया था। अब फि र पानी भर गया है।  पुलिस कर्मियाें ने खासी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मोहल्ले वालों ने डीएम से  समस्या का निस्तारण किए जाने की मांग की है।  इन्हाेंने कहा कि अगर इसका निस्तारण नहीं हुआ तो मोहल्ले के लोग डीएम आवास पर जाकर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें