फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र बंद, धान बेचने को भटक रहे किसान

विज्ञापन
फैजबाद में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव फैजबाग में संचालित धान खरीद केंद्र गुरुवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। इससे धान लेकर आने वाले किसान भटकते रहे। किसानों की समस्या का भाकियू जिलाध्यक्ष भी निस्तारण नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय भारतीय उपभोक्ता सहकारी समिति (एनसीसीएफ) की ओर से फैजबाग में धान क्रय केेंद्र चल रहा है। इसकी खरीद का लक्ष्य 1000 मीट्रिक टन है। यह केंद्र पहले गांव पपड़ी में स्वीकृत था।
भाकियू जिलाध्यक्ष की सिफारिश पर फैजबाग में केंद्र का संचालन करने के साथ उन्हें ही प्रभारी बना दिया गया। हालात यह हैं कि जिलाध्यक्ष के सामने ही धान लेकर किसान भटक रहे हैं। केंद्र पर अब तक मात्र 3500 क्विंटल धान ही खरीदा जा सका है।
विज्ञापन

दो दिन से केंद्र पर धान की खरीद बंद है। अब तक 280 किसानों को टोकन जारी हो चुके हैं, जबकि 100 किसानों का ही धान खरीदा गया है। इसके अलावा धान बेचने के लिए किसान टोकन पाने को भी चक्कर लगा रहे हैं।
भाकियू जिलाध्यक्ष व केंद्र प्रभारी रामबहादुर राजपूत ने बताया कि संस्था की ओर खरीदे गए धान का पूरा भुगतान न हो जाने तक खरीद बंद कर दी गई है।
केंद्र प्रभारी भाकियू जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने बताया कि अब किसानों का भुगतान वह अपने पास से कहां से देंगे, जब संस्था ही भुगतान नहीं कर रही। उनका खुद का भुगतान दिवाली से पहले का फंसा है।
कहा कि उन्हें क्या पता कि केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारी क्या होती है। इस मामले में हम किसानों का कोई सहयोग भी नहीं कर सकते। जो संस्था करेगी, वही मानना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें