फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपसेट से दबकर बालक की मौत

Sun, 24 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
नवजात की मौत
विज्ञापन
शमसाबाद। बैलगाड़ी पर लदा पंप सेट बैल खोलने के दौरान गिर गया। इसके नीचे दबकर बालक (7) की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सरैया प्रहलादपुर संतोषपुर गांव निवासी वीरपाल रविवार को खेत में पानी लगाने के लिए बैलगाड़ी पर पंपसेट लेकर खेत पर जा रहे थे। इनका पुत्र अनितेश (7) बैलगाड़ी के पीछे लटका हुआ था। खेत में पहुंचने के बाद वह बैलगाड़ी से उतरा और पीछे खड़ा हो गया।

इसी दौरान पिता ने बैलगाड़ी से बैलों को खोल दिया। बैल खुलते ही बैलगाड़ी उछली और इसमें रखा पंपसेट पीछे पलट गया। इससे बालक अनितेस कुमार दब गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुत्र की मौत देखकर पिता चीखकर रोने लगा।
विज्ञापन


परिवार के लोग भी जानकारी मिलने पर खेत पर रोत बिलखते हुए पहुंचे। प्रधान पंकज राजपूत ने बताया कि वीरपाल के पुत्र की मौत पंपसेट से दबकर हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें