फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने महिला अस्पताल में फीता काट किया उद्घाटन

Mon, 23 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल में डीएम ने पल्स पोलियो अभियान का फीता काट कर उद्घाटन किया। डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। वहीं, मोहम्मदाबाद में आशा के हंगामा करने पर पुलिस बुलानी पड़ गई।
विज्ञापन


लोहिया महिला अस्पताल में डीएम ने बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की। डीएम ने कहा कि कोई भी बच्चा खुराक से छूटना नहीं चाहिए। सभी बच्चाें को पोलियो की खुराक पिलाई जाए। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार से टीम के सदस्य डोर टू डोर जाकर बच्चों को खुराक देंगे।

 उधर, मोहम्मदाबाद के किदवई नगर में चल रहे कैंप में आशा मनोरमा की पोलियो अभियान में ड्यूटी लगी थी। आशा चंद्रकली की ड्यूटी नहीं लग पाई। इस पर चंद्रकली बूथ पर पहुंच कर हंगामा करने लगीं। यह यहां से बच्चों को  लौटाने लगीं। इसकी जानकारी कर्मचारियों ने नोडल अधिकारी डा. एसके वर्मा को दी।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस की चंद्रकली को भेजवा दिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में 1,7,712 बच्चों को खुराक पिलाई गई। इनमें सबसे ज्यादा कमालगंज में 19,035, शहर  में 18,505, कायमगंज में 17,691, बढ़पुर 10,049, नवाबगंज 7,234, मोहम्मदाबाद 11,738, फैजबाग 12,332 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें