फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुट भिड़े, फायरिंग

विज्ञापन
श्यामनगर स्थित आश्रम के पास बाइक मिस्त्री मनोज कुमार से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के एक पब्लिक स्कूल के छात्रों के दो गुटों में मारपीट होने के बाद तमंचे से फायरिंग की गई। इससे दहशत में सड़क पर आवागमन रुक गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों व स्कूल के डायरेक्टर से पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
शहर के श्यामनगर स्थित एक पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 से 12 तक के छात्रों की सोमवार सुबह करीब 11 बजे छुट्टी हुई। सांसद साक्षी महाराज के आश्रम के सामने छात्रों के दो गुटों में विवाद होने लगा।
एक गुट के छात्रो ने दूसरे गुट के एक छात्र को बेल्टों और लात-घूंसों से पीट दिया।
इसी दौरान एक बाइक पर दो छात्र व एक सादा कप़ड़े पहने युवक आया। सादा कपड़े वाले युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
इससे सड़क पर आवागमन रुक गया और लोग दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देकर छात्रों के दोनों गुट मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद शुक्ला, आईटीआई चौकी प्रभारी मोहम्मद सरताज पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल के पास बाइक मिस्त्री मनोज से जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने फायरिंग की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर से छात्रों के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन प्रयास के बावजूद उन्होंने नहीं बताया।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी कर रहे हैं। मारपीट व फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी रोड निवासी अमन गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा श्रेय गुप्ता कक्षा एक में पढ़ता है। वह बच्चे को बाइक पर बैठाकर जैसे ही आश्रम के सामने पहुंचे, तो मारपीट होते देख रुक गए।
इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से फायर करने शुरू कर दिए। एक गोली उनके पास से निकल गई। इससे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें