फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एआरएम के सामने विरोध, बस अड्डा पर जलपान गृह का निर्माण रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा के पूर्वी गेट पर जलपान गृह के नाम पर आवंटित जमीन पर निगम निर्माण नहीं कर सका। एआरएम के कहने पर भी होटल पर मौजूद लोगों ने निर्माण होने से रोक दिया। कहा कि होटल की मालिक आने पर ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम ने पूर्वी गेट पर शिकोहाबाद के ठेकेदार को जलपान गृह की दुकान आवंटित की है। आरएम ने भी आवंटन पत्र जारी कर दिया। एक माह बीतने के बावजूद रोडवेज दुकान की जमीन नहीं दे सकी। हालांकि दुकान की किराया किश्त जमा कर ली गई है। शनिवार दोपहर एआरएम अरविंद कुमार मिश्र, बस अड्डा प्रबंधक जितेंद्र सिंह अन्य लोगों के साथ पूर्वी गेट पर पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम की ओर से लगाए गए चिह्न के स्थान पर लोहे का पिलर लगवाने के लिए गड्ढा करना शुरू किया, मगर होटल संचालकों ने ऐसा करने से रोक दिया। कहा कि होटल मालिक के आने पर ही कुछ भी काम होगा। वह अपने होटल के सामने कोई काम नहीं होने देंगे। इस पर काम बंद कर दिया गया। एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि जो जमीन पीडब्ल्यूडी की है, उससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। मगर वह डिपो की जमीन पर अधिकारियों के आदेशानुसार जलपान गृह का संचालन शुरू करवाएंगे। फिलहाल बातचीत की गई है। शीघ्र ही काम शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें