फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मस्जिद की बाउंड्रीवॉल के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 28 Oct 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। ग्राम समाज की जमीन पर मस्जिद की बाउंड्रीवाल बनाए जाने के विरोध में बजरंग दल ने अन्य संगठनों के सहयोग से तहसील में धरना- प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच कराई। कस्बा में मस्जिद के पास खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनाई जा रही थी। रविवार को गोरक्षक दल के विरोध के बाद एसडीएम ने पुलिस भेजकर काम रुकवा दिया था।
सोमवार को भारतीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री मुनिराज सिंह के नेतृत्व में करीब 100 लोग मौके पर पहुंचे। धरना-प्रदर्शन के बाद तहसील में एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार शशांक सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, कानूनगो लालबहादुर, लेखपाल धमेंद्र त्रिपाठी व थाना प्रभारी मोनू शाक्य से जांच कराई। एसडीएम ने बताया कि टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे। मौके पर पुष्कर व्रत अग्निहोत्री, शिवम पाठक, शेखर अवस्थी, सूर्यांश ठाकर, रोहित अवस्थी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें