फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैर जनपद से आने वाले वाहनों की सही से करे जांच

Sun, 21 Apr 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। आयकर विभाग के पर्यवेक्षक ने उड़नदस्ता प्रभारी को गैर जनपद से आने वाले वाहनों की सही से जांच करने के निर्देश दिए। वाहनों की जांच करते समय वीडियोग्राफी करने की बात कही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की सीमा पर उड़नदस्ता प्रभारी सूर्य प्रसाद वाहनाें की चेकिंग कर रहे थे। शनिवार को आयकर विभाग के पर्यवेक्षक श्रीनिवास मौके पर पहंचे। उन्होंने उड़नदस्ता प्रभारी से पूछा कि अभी तक कितने वाहनों की जांच की गई है। सूर्य प्रसाद ने बताया कि सुबह से पांच दर्जन वाहनों की जांच की जा चुकी है। किसी वाहन में कुछ नहीं मिला। पर्यवेक्षक ने उड़नदस्ता प्रभारी से कहा कि लोकल के वाहनों पर ध्यान देने की जगह गैर जनपद से आने वाले वाहनों की सही से जांच करे। डिकी के अलावा कार के अंदर भी सही से देख लें।
चालक की सीट के नीचे भी चेकिंग करें। कई बार लोग सीट के नीचे सामान रखकर आसानी से निकल जाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि चेकिंग के समय वीडियोग्राफी लगातार की जाए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें