फर्रुखाबाद में कोरोना वॉरियर टीम के प्रमुख शिवम दीक्षित की अगुवाई में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें घर-घर जाकर लोगों को मॉस्क लगाने और बार-बार हाथ धोने के साथ आवश्यक काम से ही बाहर निकलने की सलाह दी।
चौक में दुकानों पर लगने वाली भीड़ को लेकर दुकानदारों और ग्राहकों को समझाया। कहा कि लिहाजा दो गज दूरी बनाकर रखना है। टीम लीडर शिवम ने कहा कि किसी को भी लापरवाही करने की जरूरत नहीं है।
इस दौरान टीम के सदस्य उज्ज्वल शाक्य, हर्षित गुप्ता, अमित सक्सेना, अमान खान, अनुराग कनौजिया, सुनील गुप्ता, गोपाल अग्निहोत्री, शशांक मिश्र, केशव शुक्ला, उज्ज्वल शुक्ल आदि मौजूद रहे।