फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसई नगला में सड़क पर भरे कीचड़ से लोग दुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ग्राम पंचायत सियांपुर के मजरा पसई नगला में पक्की सड़क पर बारिश में नाला बहता है। बारिश थमने के बाद नाली का पानी व कीचड़ सड़क पर भरा रहता है। पैदल हो या बाइक व साइकिल से निकलने वाले सभी को परेशानी उठानी पड़ रही।
विज्ञापन

गांव पसई नगला की करीब सात फीट चौड़ी पक्की सड़क बरसात के दिनों में लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है। आम दिनों में भी नालियों की सफाई न होने से नाली का गंदा पानी सड़क पर आता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे की नालियों की सफाई न होने से ग्रामीणों को सड़क पर पड़ी गंदगी से होकर निकलना पड़ता है। आसपास के गांव वालों का भी आना-जाना रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद गांव में सफाई की व्यवस्था सही नहीं हो रही।
पंचायत सचिव आदित्य वर्मा ने स्वीकार किया कि गांव वालों ने सफाई की बदतर स्थिति की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी के कार्यों का पर्यवेक्षण व उपस्थिति प्रमाणित करने का अधिकार पंचायत सचिवों से छीन लिया गया है। अब ग्राम प्रधान ही सफाई कर्मी की उपस्थिति प्रमाणित करते हैं। वह गांव की सफाई व्यवस्था ठीक कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें