फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाते में 80 गोवंश बंद कर ग्रामीण पहुंचे क्षेत्र पंचायत

विज्ञापन
गांव में 80 से ज्यादा गोवंश बंद करने पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों से सचिव की होती न? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। भटपुरा, देवरान गढ़िया, गांधीनगर, श्रंगीरामपुर आदि गांव के ग्रामीण गोवंश से परेशान हैं। गोवंश से गेहूं व सरसों की फसल का नुकसान हो रहा। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने खेतों में चर रहे 80 से ज्यादा छुट्टा गोवंश घेरकर खुले हाते में बंद कर दिए। बाद में 15 से अधिक ग्रामीण इन गोवंश को किसी गोशाला में भेजने की मांग करने क्षेत्र पंचायत कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

देवरान गढ़िया निवासी चंद्रशेखर पाल व अन्य ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल से कहा कि छुट्टा गोवंश से हम लोगों की फसलें चौपट हो रही हैं। जितेंद्र सिंह, चरन सिंह, सरबन सिंह व मुन्नालाल ने कहा कि गंगापार कुंडपुरा से भी छुट्टा गोवंश गंगा के इधर हांक दिए जाते हैं। बाद में पंचायत सचिव कपिल के पास ग्रामीण पहुंचे। सेक्रेटरी ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि वह गोवंश किसी गोशाला में भिजवाने की व्यवस्था कराएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें