फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इनामी डब्बन पहुंचा थाने, एक घंटे रुका, दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद फरार चल रहा इनामी अनुराग दुबे उर्फ डब्बन कार से रिश्तेदार के संग मऊदरवाजा थाने पहुंचा। थाने में घुसते वक्त वह सोशल मीडिया पर लाइव हुआ।
विज्ञापन

करीब एक घंटे जांच अधिकारी को बयान दर्ज कराए। बाद में कार से घर चला गया। डब्बन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आभार करते हैं। हर मुकदमे की जांच में पुलिस का सहयोग करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट की डबल बैंच के कड़े आदेश के बाद आखिरकार पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार डब्बन रिश्तेदार आशीष पांडेय के साथ कार से रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे मऊदरवाजा थाने पहुंचा। उससे पहले निगरानी के लिए पुलिस ने थाने में ड्रोन कैमरे की भी व्यवस्था कर रखी थी। डब्बन थाने में घुसने से करीब एक मिनट पहले सोशल मीडिया पर लाइव हुआ। अपने आपको मऊदरवाजा थाने के दफ्तर में घुसने तक दिखाया। वहां पहले से मौजूद विवेचनाधिकारी दरोगा बलवीर सिंह को करीब एक घंटे तक बयान दर्ज कराए। तीन बजे के करीब थाने के दफ्तर से बाहर निकला। चेहरे पर मुस्कान थी। सवालों के जवाब देने की बजाय वह हर बार बाहर बात करने की बात कहते रहे।
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर की बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने के बाद ही वह आपके सामने है। वह हमेशा हर मुकदमे की जांच में सहयोग करना चाहता था। अब सुप्रीम कोर्ट का आभार है। वह पुलिस की हर जांच में सहयोग करेगा। बताया कि वह फिलहाल अपने फतेहगढ़ कसरट्टा स्थित आवास पर ही रहेगा। वहीं बातचीत करेगा। इस पूरे मामले में पुलिस का कोई अधिकारी बात करने से कतराता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें