फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस ट्रक से भिड़ी, चार लोगों की मौत

Fri, 01 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर छिबरामऊ जा रही प्राइवेट बस मौरंग लदे ट्रक से भिड़ गई। इससे बस के हेल्पर समेत चार लोगों की मौत हो गई और अन्य 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों ने मौके पर जबकि एक व्यक्ति ने नर्सिग होम में दम तोड़ा। शुक्रवार को जहानगंज थाना क्षेत्र में काली नदी के पुल के पास दुर्घटना हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे प्राइवेट बस फर्रुखाबाद से यात्रियों को लेकर छिबरामऊ जा रही थी। काली नदी पुल के पास फर्रुखाबाद-कन्नौज सीमा पर सामने से आ रहे मौरंग लदे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई।  बस में करीब 20 सवारियां बैठी थीं।  हादसे के बाद  आसपास के लोगों के साथ जहानगंज के एसओ एमके त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने इलाकाई लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकलवाया। हादसे में बस के  हेल्पर और फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना के मुस्ताबाद निवासी  नाजिर खां (55), थाना नवाबगंज के गांव चंदपुरा निवासी सतीशचंद्र सक्सेना (36) और छिबरामऊ के निगोह  गांव के बैनामा लेखक विनोद दुबे (40) की मौत हो गई। विनोद दुबे शहर में गंगानगर कालोनी में रहते थे। महरूपुर खार निवासी दीपचंद्र (50) ने नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वह नेशनल मोटर यूनियन के कर्मचारी थे।
विज्ञापन


चुटहिल बस चालक सेवाराम को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इसके अलावा दुर्घटना में प्रधानाचार्य विश्रामलाल विधूना, औरेया,  कमला देवी पत्नी अवध बिहारी जहानगंज, आकाश  पुत्र संजीव कुमार बहोरिकपुर जहानगंज  और महरूपुर खार निवासी रामगोपाल, कृष्णकांत, उनकी पत्नी सुनीता देवी और नरेश चंद्र की पत्नी मनोरमा समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक को लोहिया अस्पताल और अन्य को

नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी रामभवन चौरसिया, एसडीएम सुरेंद्र कुमार, सीओ सिटी योगेश कुमार, एआरटीओ देवमणि भारती और प्रभारी कोतवाल मेघनाथ सिंह समेत कई अफसरों ने  अस्पताल पहुंच कर घायलों से घटना की जानकारी ली। उधर  हादसे के बाद काली नदी के पास क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें